सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (50)

1. आय विधि से राष्ट्रीय आय का आकलन करते समय निम्न में से किसको शामिल नहीं किया जाता है?

(A) किराया

(B) मिश्रित आय

(C) पेंशन

(D) अवितरित आय

उत्तर (C)

2. कराधान एक उपकरण है-

(A) मौद्रिक नीति का

(B) राजकोषीय नीति का

(C) कीमत नीति का

(D) मजदूरी नीति का

उत्तर (B)

3. वैश्वीकरण का अर्थ है

(A) अर्थ व्यवस्था का एकीकरण

(B) वित्तीय बाजार का एकीकरण

(C) घरेलू अर्थव्यवस्था का वैश्विक अर्थव्यवस्था साथ एकीकरण

(D) अर्थव्यवस्था के विभिन्न खंडों का एकीकरण

उत्तर (C)

4. भारत का कृत्रिम बंदरगाह कौन सा है ?

(A) कांडला

(B) मेंगलूरु

(C) चेन्नई या मद्रास

(D) हल्दिया

उत्तर (C)

5. नोबेल पुरस्कार की स्थापना किस देश ने की थी ?

(A) यू. एस. .

(B) यू. के.

(C) रूस

 (D) स्वीडन

उत्तर  (D)

6. निम्न में से कौन सा प्रस्ताव संघीय बजट से संबंधित है ?

(A) स्थगन

(B) निंदा

 (C) कटौती

(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर (C)

7. भारतीय संविधान में राज्य नीति के निदेशक सिद्धान्त किस देश के संविधान से लिए गए थे ?

(A) ब्रिटेन

(B) आयरलेंड

(C) यू. एस. ए.

(D) कनाडा

उत्तर (B)

8. भारतीय संविधान के अनुसार संपत्ति का अधिकार है:-

(A) मौलिक अधिकार

(B) प्राकृतिक अधिकार

(C) विधिक अधिकार

(D) नैतिक अधिकार

उत्तर (C)

9. लोकतंत्र की सफलता निर्भर करती है।

(A) आलोचना के अधिकार पर

(b) एकत्र होने के अधिकार पर

(C) निजी स्वतंत्रता के अधिकार पर

(D) सम्पत्ति के अधिकार पर

उत्तर (C)

10. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन है ?

(A) राष्ट्रपति

(B) प्रधान मंत्री

(C) वित्त मंत्री

(D) उपराष्ट्रपति

उत्तर (B)

11. 1937 में कांग्रेस ने मंत्रिमंडल बनाए

(A) 7 राज्यों में

(B) 9 राज्यों में

 (C) 5 राज्यों में

(D) 4 राज्यों में

उत्तर (A)

12. कलिंग युद्ध किस वर्ष में हुआ था ?

 (A) 261 BC

(B) 263 BC

(C) 232 BC

(D) 240 BC

उत्तर (A)

13. अकाल तख्त का निर्माण किया था

(A) गुरु रामदास ने

(B) गुरु तेग बहादुर ने

(C) गुरु हरगोविंद ने

(D) गुरु नानक ने

उत्तर (C)

14, अकबर के आरंभिक दिनों में उसका रीजेन्ट कौन था ?

(A) अबुल फज़ल

(B) बैरम खान

(C) तान सैन

(d) टोडरमल

उत्तर (B)

15. दिल्ली के सुल्तान का पद संभालने से पहले बलबन किस सुल्तान का प्रधान मंत्री धा?

(A) नसीर-उद्दीन

(B) कुतुबुद्दीन-ऐवक

 (C) बहराम शाह

(D) आराम शाह

उत्तर (A)

16. निम्न में से किसको 'भूरा कोयला (Brown coal) कहा जाता है ?

(A) ऐंथ्रासाइट

(C) कोक

(B) बिटुमिनस

(D) लिग्नाइट

उत्तर  (D)

17. विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) है

(A) तिरूअनंतपुरम में

(B) मुम्बई में

(C) हैदराबाद में

 (D) बैंगलोर में

उत्तर (A)

18. निम्नलिखित में से किसको 'पर्ल सिटी' कहा जाता है ?

(A) कांडला

(B) टूटीकोरिन

(C) कोच्चि

 (D) हैदराबाद

उत्तर (B)

19. मध्यप्रदेश विशालतम उत्पादक है।

 (A) कपास का

(B) तिलहन का

(C) दालों का

(D) मक्का

उत्तर (B)

20. हमारे सौर मंडल में कौन सा ग्रह लगभग पृथ्वी जितना बड़ा है ?

(A) बुध मर्करी

(B)  मंगल (मार्स)

(C) शुक्र (वीनस)

(D) प्लूटो

उत्तर (C)

21. प्याज में खाद्य भाग है।

(A) पत्ता

(B) जड़ (मूल)

(C) तना

(D) पुष्प

उत्तर

22.कुकुरमुत्ता ( मशरूम ) की खेती उपयोगी नहीं होती है-

(A) बाय गैस उत्पादन में

(B) सस्य रोगों के जैविक नियंत्रण में

(C) कृषि अपशिष्ट के पुनरश्चक्रण में

(D) केन्सर के निवारण में

उत्तर (B)

23. मधुमक्खी में पुंमधुप (ड्रोन) होते हैं

(A) जननक्षम मादा

(B) जननक्षम नर

 (C) अनुर्वर नर

 (D) अनुर्वर मादा

उत्तर (A)

24. किस ऊतक के नख, खुर और सींग बने होते हैं ?

(A) क्यूटाइड के

(B) काइटिन के

(C) किरेटिन के

(D) ट्यूनिसिन के

उत्तर (C)

25. हीमोग्लोबिन की अधिकतम बंधुता होती है:-

(A) ऑक्सीजन के लिए

(B) कार्बन डाई आक्साइड के लिए

(C) कार्बन मोनो आक्साइड के लिए

 (D) नाइट्रोजन के लिए

उत्तर (C)

26. निम्न में से पुरुषत्व के लिए  कौनसा गुणसूत्री संयोजन उत्तरदायी है:-

(A) XO

(B) XXX

(C) XX

(D) XY

उत्तर  (D)

27. न्यूटन के पहले नियम को यह भी कहते हैं।

(A) आघूर्णों का नियम

(B) जडत्व नियम

(C) ऊर्जा का नियम

(D) संवेग नियम

उत्तर (B)

28. यदि हम किसी पात्र के तल पर द्रव के दाब की गणना करना चाहें तो उसे निर्धारित करने के लिए कौन सी मात्रा अपेक्षित नहीं है ?

(A) द्रव स्तंभ की ऊँचाई

(B) पात्र के तल के पृष्ठ का क्षेत्रफल

(C) द्रव का घनत्व

(D) पात्र के तल पर गुरुत्व के कारण त्वरण

उत्तर (B)                                                                                     

29. शीत काल में हैंड पम्प का पानी गरम होता है क्योंकि

(A) शीत काल में हमारा शरीर ठंडा होता है, अतः जल गरम प्रतीत होता है

(B) पृथ्वी के भीतर तापमान वायुमंडल के तापमान से अधिक होता है

(C) पम्पिंग क्रिया से घर्षण पैदा होता है जिससे जल गरम हो जाता है।

(D) भीतर से जल बाहर निकलता है और परिवेश से ऊष्मा का अवशोषण कर लेता है।

उत्तर (B)                                                                                     

30. पानी की टंकी ऊपर से देखने पर कम गहरी दिखाई देने का कारण है

(A) प्रकाश का ऋजुरेखीय संचरण

(B) परावर्तन

(C) पूर्ण आंतरिक परावर्तन

(D) अपवर्तन

उत्तर  (D)

31. अनेक घरेलू उपकरणों में निर्मित छोटे और सस्ते कंप्यूटर किस प्रकार के होते हैं ?

(A) मेनफ्रेम

(B) मिनि कंप्यूटर

(C) माइक्रो कंप्यूटर

(D) उपर्युक्त में से कोई भी नहीं

उत्तर (C)                                                         

32. सारणियों को परिभाषित करने की प्रक्रिया कहलाती है।

(A) दत्त परिभाषा (डाटा डेफिनिशन)

(B) दत्त सामान्यीकरण (डाटा नॉर्मलाइजेशन)

(C) सूचक परिभाषा (इन्डेक्स डेफिनिशन)

(D) दत्त प्रशासन (डाटा एडमिनिस्ट्रेशन)

उत्तर (A)

33. नैफ्थलीन का मुख्य स्रोत है।

(A) कोल-टार

(B) डीज़ल

(C) चारकोल   

 (D) कैम्फर

उत्तर (A)

34. पैट्रोल की आग को बुझाने के लिए जल उपयुक्त क्यों नहीं है ?      

(A) जल के ऑक्सीजन घटक को पैट्रोल द्वारा विलग कर लिया जाता है और इस प्रकार जलने में मदद मिलती है

(B) पैट्रोल इतना ज्वलनशील है कि पानी उसे बुझा नहीं सकता

(C) पैट्रोल के जलने के लिए अपेक्षित ऊष्मा बहुत कम है।

(D) जल, भारी होने के कारण, पैट्रोल के नीचे चला जाता है और पैट्रोल का वायु से सम्पर्क बना रहता है जिससे बह जलता रहता है

उत्तर  (D)                

35. दूध है।

(A) पायस

(B) निलम्बन

(C) फेन

(D) जैल    

उत्तर (A)

36. अस्थियों और दान्तों में मौजूद रासायनिक द्रव्य है।

(A) कैल्शियम फास्फेट    

(B) कैल्शियम क्लोराइड

(C) कैल्शियम सल्फेट

(D) कैल्शियम बोरेट

उत्तर (A)                 

37. सामाजिक वानिकी है।

(A) निजी भूमि पर विभिन्न प्रकार के पौधों को एक-साथ उगाना

(B) सहकारी समितियों द्वारा वन का प्रबंध

(C) सरकारी स्वामित्व बाली भूमि पर एक प्रकार का पौधा उगाना

(D) सरकारी स्वामित्व वाली भूमि पर उपयोगी पौधों को उगाना और उनकी व्यवस्था करना

उत्तर  (D)        

38. निम्न में से कौन सा किसी पारिस्थितिक तंत्र में एकदिशीय प्रवाह दर्शाता है ?

(A) प्रकाश                     

 (B) ऊर्जा

(C) जल

(D) जैवमात्रा (बायोमास)

उत्तर (B)

39. पेय जल में कॉपर का अधिकतम अनुमत सांद्रण mg/L में है

(A) 0.01        

(B) 0.05

 (C) 1.0

 (D) 2.0

उत्तर (B)

40. पृथ्वी शिखर सम्मेलन (अर्थ सम्मिट) हुआ था

(A) शिकागो में

(B) एडीलेड में

(C) लंदन में   

(D) रियो डि जेनेरो में

उत्तर  (D)

41. पेनिसिलीन का आविष्कार किसने किया था ?

(A) विलियम हार्वे

(B) लुई पाश्चर

(C) अलेग्जेंडर फ़्लेमिंग

(D) एडवर्ड जेन्नेर   

उत्तर (C)

42. निम्न में किनके सिक्के संगीत के प्रति उनका प्रेम दर्शाते हैं।

(A) मौर्यों के

(B) नन्दों के

(C) गुप्तों के

(D) चौलों के

उत्तर (C)

43. वन अधिकार अधिनियम किस वर्ष से लागू किया गया है?

(A) 2006

(B) 2006

(C) 2007

(D) 2008

उत्तर (B)

44. प्रत्येक वर्ष 5 जून को वैश्विक स्तर पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जागरूक बनाना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। विश्व पर्यावरण दिवस 2020 का विषय ‘Celebrate Biodiversity’ है। किस वर्ष से इस दिन को दुनिया भर में मनाने की शुरुआत की गयी थी। 

(A) 1974

(B) 1975

(C) 1977

(D) 1978

उत्तर (A)        

45. फिच रेटिंग्स विश्व की तीन सबसे बड़ी रेटिंग एजेंसियों में से एक है, अन्य दो प्रमुख एजेंसियां मूड़ीज़ और स्टैण्डर्ड एंड पूअर्स हैं। फिच रेटिंग्स का मुख्यालय है:-

 (A) बीजिंग

(B) नई दिल्ली

(C) न्यूयार्क

(D) जकार्ता

उत्तर (C)

46. एशियाई विकास बैंक (ADB) का मुख्यालय कहाँ है?

 (A) सिंगापुर

(B) मनीला

 (C) जकार्ता

 (D) नई दिल्ली

उत्तर (B)

47. हाल ही में भारत सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum Corporation Limited- HPCL) और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Power Grid Corporation of India Limited- PGCIL) को ‘महारत्न’ का दर्जा दिया है। अब तक कितने "नवरत्न'' PSU को 'महारत्न का दर्जा दिया गया है,

(A) 8

(B) 9

 (C) 10

(D) 11

उत्तर (C)

48. जनगणना 2011 के अनुसार देश में सबसे अधिक घनत्व निम्न में से किसने दर्ज किया है ?

(A) दिल्ली

(B) चंडीगढ

(C) पूडुचेरी

(D) पश्चिम बंगाल

उत्तर (A)

49. ' #iCommit ’ भारत के किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक नया अभियान है? 

(A) जल मंत्रालय

(B) रक्षा मंत्रालय

 (C) ऊर्जा मंत्रालय

(D) वित्त मंत्रालय

उत्तर (C)

50. इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) किस देश से सम्बन्धित है?

(A) स्वीडन

(B) पाकिस्तान

(C) अफगानिस्तान

(D) ईरान   

उत्तर (B)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समकालीन पाश्चात्य दर्शन का संक्षिप्त परिचय

ईश्वर की धारणा : गुण, मनुष्य एवं विश्व से संबंध ( भारतीय एवं पाश्चात्य)